इंदौर। गुडगांव की बड़ी रियल एस्टेट कंपनी यूनिवर्सल बिल्डवेल प्रा.लि. और इंदौर के मॉल किंग पिंटू छाबड़ा के दामाद वरूण पूरी को शुक्रवार रात को दिल्ली पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पूरी और उनके परिवार पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। कई दिन से गायब थे। इसीलिए लोकेशन निकालकर गिरफ्तारी ली गई। हालांकि छाबड़ा परिवार का कहना है कि पूरी निर्दोष है। वे गुडगांव की कंपनी छोड़ चुके हैं।

आर्थिक अपराध के मामले में पुलिस को लंबे समय से वरुण की तलाश थी। उसका गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सल बिल्डवेल में रमन पूरी, विक्रम पूरी और वरूण पूरी डायरेक्टर थे।  दिल्ली पुलिस ने बताया कि वरूण पिता रमन के खिलाफ धोखाधड़ी की धरा 406, 420, 120बी के तहत ईओडब्ल्यू ने प्रकरण (101/20) दर्ज किया था। पूरी पर एक लाख का ईनाम भी घोषित है। वरूण और उसके परिवार के खिलाफ हरियाणा में धोखाधड़ी के 30 और दिल्ली में 5 मामले दर्ज है।

जाहिर सूचना तक दे चुकी है पुलिस मामले में तीनों पूरी के खिलाफ ईओडल्यू देशभर के अखबारों में जाहिर सूचना तक दे चुका है। सूचना के अनुसार 2 मई 2016 को दर्ज प्रकरण 448 और 12 मई 2016 को दर्ज प्रकरण 482 में 20 फरवरी 2019 को तीनों पूरी के वारंट जारी हुए थे। इसी तरह 22 जनवरी 2015 को दर्ज प्रकरण 410, 20 फरवरी 2016 को दर्ज प्रकरण 14 में तीनों को कोर्ट 5 जनवरी 2019 को उ‌द्घोषित अपराधी (पी.ओ.) घोषित कर चुके हैं। ये सभी मामले धोखाधड़ी के हैं। ये भी लिखा है कि तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा और दिल्ली से भाग चुके हैं। तीनों की तलाश जारी है। जो भी ईओडब्लयू हरियाणा को सूचना देगा, ईनाम पाएगा।

कॉलोनाइजर है वरुण
वरुण बड़ा कॉलोनाइजर है। हरियाणा के गुरुग्राम और उसके आसपास के शहरों में उनकी कंपनी के कई हाइराइज प्रोजेक्ट प्लान थे। ये प्रोजेक्ट 2012 से लेकर 2019 के बीच प्लान हुए थे। इनमें कई में शर्त के अनुसार समय पर पजेशन नही ंमिला। वहीं कई शिकायतें धोखाधड़ी की है।