इंदौर। इंदौर, की खजराना पुलिस ने आज एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक लापता बच्ची को महज 1 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला और उसे उसके माता-पिता को सकुशल सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों ने खजराना पुलिस की जमकर सराहना की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 2 बजे खजराना थाना क्षेत्र के नोबल पब्लिक स्कूल के पास एक बच्ची दिखाई दी बच्ची से पूछताछ करने के दौरान बच्ची ने अपना नाम अक्सा  उम्र 7 वर्ष बताया अपने माता का नाम अयसा बताया मूल रूप से उसके परिजन खंडवा के निवासी हैं कल रात को ही किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर खजराना क्षेत्र स्थित खजराना गांव की मस्जिद के पास अपनी मौसी के यहां आए थे 

दोपहर में बच्ची घर से दुकान पर कुछ चीज लेने के लिए निकली थी वहां से बच्ची रास्ता भटक कर नोबल पब्लिक स्कूल के पास पहुंच गई तुरंत सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार निर्मल रोकड़े, एवं राजा पठान द्वारा खजराना पुलिस के बीट पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षक अरविंद सिंह एवं आरक्षक अंकित नागर को सूचना दी सूचना मिलते ही खजराना पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में  टीम का गठन किया गया और बच्ची के माता पिता तलाश  शुरू कर दी गई।

पुलिस टीम ने बिना एक पल गंवाए, आसपास के इलाकों में छानबीन तेज कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और स्थानीय मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। पुलिस की इस सक्रियता का ही परिणाम था कि मात्र 1 घंटे के अथक प्रयासों के बाद बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया गया। बच्ची को सुरक्षित पाकर उसके माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने खजराना पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस सफल अभियान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इंदौर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम है।