महाराष्ट्र में रिश्तों को किया शर्मसार, पत्नी का नहाते वक्त वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के अंबेगांव इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर नहाते वक्त गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड करने और पैसों की मांग को लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने पति सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 30 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी साल 2020 में हुई थी। महिला और उसका पति दोनों सरकारी कर्मचारी हैं।
ब्लैकमेल करने का आरोप
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति मानसिक और शारीरिक रूप से उसे प्रताड़ित कर रहा था। उसने बताया कि उसका पति गुप्त रूप से उसके निजी पलों का वीडियो बनाता था और धमकी देता था। उसने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने 1.5 लाख रुपये अपने मायके से नहीं लाकर दिए, तो वह यह वीडियो सार्वजनिक कर देगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उस पर कार की ईएमआई भरने के लिए मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया। जब उसने इंकार किया, तो उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर पति समेत 6 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तकनीकी साक्ष्य, वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आगे कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल