इंदौर टाइगर फेस्टिवल में प्रदर्शित होंगी 25 कलाकारों की 50 कृतियाँ, 2 लाख नर्मदा कंकड़ों से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइगर पोर्ट्रेट
📍 फीनिक्स सिटाडेल मॉल में 27 से 29 जुलाई तक आयोजित होगा तीन दिवसीय कला महोत्सव – थीम: 'Tiger and the Wild'
इंदौर, [25 July ] – इंदौर पहली बार एक अनोखे और प्रेरणात्मक कला आयोजन की मेज़बानी करने जा रहा है। कलास्तंभ द्वारा प्रस्तुत "इंदौर टाइगर फेस्टिवल" का आयोजन 27 से 29 जुलाई 2025 तक फीनिक्स सिटाडेल मॉल, इंदौर में किया जाएगा।
इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी की थीम "Tiger and the Wild" होगी, जिसमें देशभर से चयनित 25 कलाकारों की 50 कृतियाँ प्रदर्शित की जाएंगी। सभी कृतियाँ टाइगर, वन्यजीव और प्रकृति पर केंद्रित होंगी।
इस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण होगा —
🔸 15x15 फीट (225 वर्ग फीट) का विशाल टाइगर पोर्ट्रेट,
🔸 जो 2,00,000 नर्मदा कंकड़ों से तैयार किया जाएगा।
🔸 यह वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रयास 25 कलाकारों की टीम द्वारा 3 दिनों तक लगातार कार्य करके साकार किया जाएगा।
आयोजन की मुख्य जानकारी:
इवेंट का नाम: इंदौर टाइगर फेस्टिवल बाय कलास्तंभ
तारीखें: 27, 28, 29 जुलाई 2025
स्थान: फीनिक्स सिटाडेल मॉल, इंदौर
थीम: Tiger and the Wild
प्रदर्शनी: 25 कलाकारों की 50 कृतियाँ
विशेष कला कृति: 2 लाख नर्मदा कंकड़ों ( 600 KG ) से बना टाइगर पोर्ट्रेट
आयोजक संस्था: कलास्तंभ –अंतरराष्ट्रीय कला समूह
मीडिया व संवाद के लिए संपर्क करें:
पुष्कर सोनी
निदेशक – कलास्तंभ
+91 7509922082
director@kalastambh.com

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट