नव नियुक्त एग्जीक्यूटिव ट्रेनीज़ को आयुष गुप्ता ने किया प्रेरित – कार्यक्रम “प्रारंभ@गेल ” में दी सफलता की सीख
25 जुलाई 2025: गेल (इंडिया) लिमिटेड में "प्रारंभ@गेल" कार्यक्रम में नए बैच के एग्जीक्यूटिव ट्रेनीज़ का स्वागत किया गया। इस मौके पर गेल के निदेशक (मानव संसाधन) आयुष गुप्ता ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और नव नियुक्त ट्रेनीज़ से प्रेरणादायक संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रेनीज़ ने करियर ग्रोथ, कार्य संस्कृति, सीखने के अवसर और निर्णय लेने जैसे विषयों पर सवाल पूछे। श्री गुप्ता ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए इन सवालों के जवाब सरल और प्रभावी तरीके से दिए।
उन्होंने ट्रेनीज़ को सलाह दी कि वे लगातार अपने कौशल को अपडेट करते रहें, सर्टिफिकेशन और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स का लाभ लें, जिससे वे न केवल गेल में, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में एक सक्षम प्रोफेशनल के रूप में विकसित हो सकें।
आयुष गुप्ता ने कहा कि करियर में स्पष्टता और जिम्मेदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे जिस भूमिका में हैं, उसमें पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें और दूसरों से तुलना किए बिना खुद के बेहतर संस्करण पर ध्यान दें।
उन्होंने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देने की बात कही। उनका कहना था कि जब व्यक्ति का स्वास्थ्य और सोच सही दिशा में होता है, तभी वह अपने प्रोफेशनल जीवन में भी उत्कृष्टता हासिल कर सकता है।
कार्यक्रम के अंत में आयुष गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक भूमिका को ईमानदारी और समर्पण से निभाना ही व्यक्तिगत विकास और कंपनी की सफलता की असली कुंजी है।

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट