पति की मौत के बाद ननदोई से था अफेयर, लिव-इन में रह रही विधवा की हत्या
गुरुग्राम: सोहना की स्पोर्ट्स विला सोसायटी में रहने वाली महिला का गला घोंटकर हत्या का मामला आया है। महिला सोसायटी में बने फ्लैट में अपने ननदोई के साथ रहती थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। महिला के भाई की शिकायत पर ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे स्पोर्ट्स विला सोसायटी के फ्लैट नंबर 408 में रहने वाली महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
मृतक महिला का नाम संगीता
महिला की पहचान संगीता निवासी झुंझनूं के रूप में हुई। महिला का पति सेना में थे, उनकी दो साल पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला ननदोई रविन्द्र के साथ रहती थीं। रविंद्र पलवल में हरियाणा पुलिस में सिपाही है। संगीता के भाई नरेंद्र ने हत्या का आरोप ननदोई रविंद्र पर लगाया है। पुलिस ने रविंद्र की तलाश शुरू कर दी है। सोहना शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के अनुसार हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी की तलाश जारी है।
सेना में तैनात था पति
पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि संगीता का पति सेना में तैनात था। जिसकी 2 वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में मौत ही गई थी। संगीता अब अपने ननदोई रविन्द्र के साथ रहती थी जो पलवल जिले में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। संगीता के भाई नरेंद्र ने अपनी बहन संगीता की हत्या का आरोप ननदोई रविन्द्र निवासी बाया की ढाणी नांगल चौधरी पर लगाया है। वहीं शिकायत पर पुलिस ने रविन्द्र के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया, जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से भागने में कामयाब रहा।

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट