मीरा रोड से लोकल ट्रेन में चढ़ा शख्स, महिलाओं के सामने की अश्लील हरकतें
मुंबई: मुंबई से सटे मीरा भाईंदर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। नशे में धुत एक कांस्टेबल मीरा रोड स्टेशन से लोकल के महिला डिब्बे में चढ़ गया। इसके बाद उसने महिलाओं को गंदे इशारे किए। कुछ महिलाओं को पीछे से छुआ। कांस्टेबल की हरकतों से महिला डिब्बे में महिलाएं शॉक्ड रह गई। आरोप है कि कांस्टेबल ने महिला डिब्बे में टिकट जांचने का नाटक किया। इस दौरान महिलाओं को गलत नजरों से देखा। कांस्टेबल की हरकतों से परेशान महिलाओं ने इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी। इसके बाद कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे अरेस्ट कर लिया गया।
मोबाइल छीनने का आराेप
जानकारी के अनुसार यह परेशान कर देने वाला वाकया दोपहर बोरीवली से विरार जा रही एक लोकल ट्रेन में हुआ। कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांस्टेबल ने गंदी हरकतें कि और महिलाओं को छुआ। आरोप है कि मोबाइल फोन भी छीन लिए। आखिर में महिलाओं ने तंग आकर नायगांव स्टेशन पर पुलिस कांस्टेबल को जबरन उतार दिया और स्टेशन मास्टर को सूचित किया। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने वसई रोड रेलवे पुलिस को बुलाया। महिला यात्रियों ने वसई पुलिस स्टेशन और वसई रेलवे पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। यह घटना ऐसे वक्त पर हुई है। जब लोकल ट्रेनों में महिला डिब्बों में मारपीट और उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
केस दर्ज करके जांच में जुटी पुलिस
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भगवान डांगे ने बताया है कि आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी कांस्टेबल की पहचान अमोल किशोर सपकाल के तौर पर हुई है। वह मीरा भाईंदर, वसई, विरार पुलिस कमिश्नरेट में कार्यरत है। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसमें पता किया जा रहा है कि महिलाओं के डिब्बे में क्यों चढ़ा। इस बार में उसके सीनियर अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। कांस्टेबल की पूरी हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है कि क्या वह किसी बीमारी से ग्रसित तो नहीं है।

Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal