सरायकेला-चाईबासा में 3.73 लाख का जुर्माना वसूला
जमशेदपुर। बिजली विभाग ने सोमवार को कोल्हान के तीनों जिलों में बड़े बकायेदारों और बिजली चोरों के खिलाफ छापेमारी और जांच अभियान चलाया। जमशेदपुर के बिजली महाप्रबंधक के आदेश पर यह अभियान चलाया गया।
जमशेदपुर एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक ने बताया कि कोल्हान के घाटशिला, मानगो, जमशेदपुर, चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला, आदित्यपुर क्षेत्रों में कुल 776 घरों में छापेमारी की गई। इनमें से 77 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए। आरोपियों से 14 लाख 68 हजार 702 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। बिजली
महाप्रबंधक ने बताया कि जमशेदपुर सर्किल के जमशेदपुर, आदित्यपुर, घाटशिला और मानगो डिवीजन में कुल 366 घरों में छापेमारी की गई, जिनमें से 42 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जबकि आरोपियों से 10 लाख 94 हजार 846 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए।
इसी तरह, चाईबासा अंचल के चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला में 432 घरों में छापेमारी की गई। 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिनमें से 3 लाख 73 हज़ार 856 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए। बिजली महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि छापेमारी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बकाया बिजली बिल का भुगतान करें ताकि वे कानूनी कार्रवाई से बच सकें।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण