आज इंदौर एस. टी. सी. बी. एस. एफ. में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के तत्वाधान में किया गया
आज इंदौर एस. टी. सी. बी. एस. एफ. में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के तत्वाधान में किया गया। इस रक्तदान शिविर में बी. एस. एफ. के वीरों ने अपना अमूल्य रक्तदान देकर इस कार्यक्रम को भव्य बनाया। कार्यक्रम का उदघाटन श्री भालेन्दु त्रिवेदी, कमांडेंट, डॉक्टर नरेंद्र वर्मा, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज, इंदौर द्वारा किया गया था। इस शिविर में मुख्य रूप से डॉ. अमित प्रसाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO/SG)
डॉ आस्था बेदी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी(SMO) उपस्थित रहे। यहां रक्तदान की महत्ता के बारे में बालेंदु त्रिवेदी, कमांडेंट, डॉ. अमित प्रसाद, सीएमओ ने जानकारी दी एवं डॉक्टर नरेंद्र वर्मा ने इस रक्तदान के फायदे एवं जागरूकता की जानकारी दी। डॉक्टर आस्था बेदी, एस.एम. ओ. ने मंच का संचालन किया। चूंकि बी. एस. एफ. बॉर्डर पर भी सुरक्षा प्रदान करते है और साथ ही हिंदुस्तान के मरीजों के स्वस्थ की भी सुरक्षा देते है। इस शिविर का निर्देशन एम.जी. एम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया एवं डॉक्टर अशोक यादव के द्वारा किया गया। यह रक्तदान शिविर का उद्देश्य व संदेश यही हैं कि स्वस्थ्य व्यक्तिं द्वारा रक्तदान कर बीमारियों से स्वयं भी बचा जा सकता है जैसे कि बाल झड़ना, कार्डियक अरेस्ट एवं कोलेस्ट्रॉल लेवल कम किया जा सकता है। धन्यवाद डॉक्टर नरेंद्र वर्मा, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज, इंदौर की टीम द्वारा किया गया।

एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट