दरगाह नाहरशाह वली मार्ग पर सीमेंट रोड का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात
इंदौर। दरगाह नाहरशाह वली से झलारिया रोड होते हुए जकारिया कॉलोनी को जोड़ने वाले मार्ग पर सीमेंट रोड निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आज इसका लोकार्पण किया गया।
यह कार्य क्षेत्र की पार्षद रुबीना इक़बाल खान के निरंतर प्रयासों से पूरा हुआ। लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री महेंद्र हार्डिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी मोहम्मद इक़बाल खान, नवाब खां पठान, शाहबाज़ खान, पठान साहब चाय वाले, शाहनवाज़ खान, आबिद भाई, सलीम कुरैशी, बाबू भाई, अनवर खान, अक्कू ठेकेदार, रेहान खान, रौनक भाई, कृष्णा भाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में फीता काटकर सीमेंट रोड का लोकार्पण किया गया और इसे जनता को समर्पित किया गया।
पार्षद रुबीना इक़बाल खान ने कहा कि — “क्षेत्र के विकास कार्यों में जनता का सहयोग सबसे बड़ी ताकत है, और हमारा प्रयास रहेगा कि हर मोहल्ले में बेहतर बुनियादी सुविधाएँ पहुँचें।”
वहीं उपस्थित नागरिकों ने विधायक और पार्षद का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मार्ग के बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव