वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल से की सबा सुल्तान ने मुलाकात 

शाही औकाफ की वक्फ संपत्तियों के उम्मीद पोर्टल पर इंद्राज एवं सुचारू संचालन को लेकर शाही औकाफ मूतवल्ली सबा सुल्तान की वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल से मुलाकात, मदीना रुबाद पर भी हुई अहम चर्चा.

भोपाल। शाही औकाफ की मूतवल्ली सबा सुल्तान ने आज मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड कार्यालय पहुंचकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच वक्फ संपत्तियों के सुचारू संचालन, उनके संरक्षण और नए वक्फ बोर्ड बिल के लागू होने के बाद संपत्तियों उम्मीद पोर्टल पर इंद्राज करने की प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

सबा सुल्तान ने बताया कि शाही औकाफ की संपत्तियां धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए उनके संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड बिल लागू होने के बाद राज्यभर की कई संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर इंद्राज किये जाने के लिए की जा रही कार्यवाही की सराहना की , वफ्फ बोर्ड द्वारा संपत्तियों की सुरक्षा कर इसकी आय बढ़ाते हुए इसका  उपयोग वाकिफ की मंशा अनुसार समाज के जरुरत मंदो के उत्थान  पर जोर दिया।

बैठक में मदीना रुबाद से जुड़े विषय पर भी विशेष चर्चा हुई। सबा सुल्तान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि,

> “आने वाले वक्त में मदीना रुबाद का लाभ हाजियों को जल्द से जल्द मिल सके, इसके लिए हम पूरी तैयारी में हैं। हज यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस पर तेजी से काम किया जाएगा।”

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने भी भरोसा दिलाया कि बोर्ड शाही औकाफ जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर धार्मिक और समाजसेवी कार्यों को मजबूती देने के लिए हर संभव सहयोग करेगा।

वक़्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा यह बैठक वक्फ संपत्तियों के संरक्षण और उनके सामाजिक उपयोग को लेकर एक सकारात्मक पहल  है, जिससे न केवल धार्मिक संस्थाओं को लाभ मिलेगा बल्कि समाज के ज़रूरतमंद तबके तक वक्फ संपत्तियों का सीधा फायदा पहुंच सकेगा।