‘हैराकिरी’ फेम जापानी एक्टर तात्सुया नाकादाई नहीं रहे, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मुंबई: जापान के मशहूर अभिनेता तात्सुया नाकादाई का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। तात्सुया को 'रण', 'हाराकिरी' और 'द ह्यूमन कंडीशन' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
रंगमच से शुरू किया अपना करियर
13 दिसंबर 1932 को टोक्यो में जन्मे तात्सुया नाकादाई का असली नाम मोटोहिसा नाकादाई था। तात्सुया ने अपना करियर ड्रामा और प्ले से शुरू किया था। हालांकि, बाद में वो जापानी सिनेमा का बड़ा नाम बन गए। करियर में सौ से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले नाकादाई की बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति ने उन्हें जापान और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दिलाई। साथ ही उन्हें रंगमच का भी एक दमदार कलाकार माना जाता था।

ममता बनर्जी का बड़ा दावा—इस बार भी TMC की ही सरकार बनेगी!
सिद्ध नाथ का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, गृह मंत्री का बड़ा बयान
सागर रबारी का इस्तीफा, गुजरात में AAP को बड़ा झटका
Dindori के चंद्रागढ़ बालक आश्रम में फिर बड़ी लापरवाही