इंदौर : राजिक फर्शीवाला भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव गोसेवा  संघ ने अपनी फ़ेसबुक वाल सहित कई शोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि कुछ जिहादीयों एवं कट्टरपंथीयों द्वारा मेरी माँ भारती सेवा करना, गौ सेवा करना एवं पवित्र तीर्थ स्थल मक्का के हतिम मे मेरे द्वारा देश की आन हम सब की शान जान प्यारा तिरंगा फैराया जाना जो की किसी भी मुस्लिम द्वारा पहली बार हतिम काबे के सामने फैराया जाना हजम नहीं हो रहा है वो जिहादी मुझे जान से मारने एवं फोटो ऐप AI द्वारा मेरी गलत तस्वीरें बना कर सोशल मीडिया पर डाल कर पैसो की डिमांड कर रहे है! ऐसे लोगो के खिलाफ मैंने नामजद इंदौर कोर्ट मे एक करोड़ का मान हानि का मुकदमा मेरे वकीलों द्वारा दायर किया है एवं सभी प्रशासनिक अधिकारियो को रिपोर्ट दी गई है! मेरी लीगल टीम सभी सोशल मीडिया के स्क्रीन शॉट लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारियो एवं कोर्ट मे मान हानि का दावा लगा रही है!
मैं इन कट्टरपंथीयों की गीदड़ भपकियो से डरने वाला नहीं हूँ और मैं ऐसे ही माँ भारती की सेवा करता रहूँगा मरते दम तक!