इंदौर, 16 नवम्बर 
स्केपर्स सोसायटी फॉर सोशल वेलफेयर ने कुंदन नगर में अपना सातवां मासिक चिकित्सा शिविर ‘मिशन स्पंदन’ सफलतापूर्वक आयोजित किया, जिसमें सैकड़ों ज़रूरतमंद बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच और दवाइयाँ प्रदान की गईं।

यह सोसायटी तत्काल राहत के बजाय मासिक फॉलो-अप पर ज़ोर देती है, जिसका उद्देश्य लाभार्थियों के स्वास्थ्य में स्थायी सुधार लाना है।

इस महत्वपूर्ण प्रयास में क्षेत्रीय पार्षद लक्ष्मी संजय वर्मा, मनोहर व्यास, प्रदीप गहलोत, आदित्य बावनी, और नितिन बावनी का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में शहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों, जिनमें
डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. प्रियंका वर्मा 

डॉ. मीनल गांधी और डॉ. प्रकृति भूटा (स्त्री रोग), डॉ. बलराम पाटीदार (मनोचिकित्सा), डॉ. गौरवकांत गिरवाल (सर्जरी), डॉ. दिनेश शर्मा (चिकित्सा), डॉ. अनमोल खंडेलवाल (शिशु रोग), और डॉ. आकृति मधुकर (दंत चिकित्सा)  अग्रवाल आई हॉस्पिटल, पाटीदार मेडिकल, श्रीजी पैथ लेब  ने निःस्वार्थ सेवा प्रदान की। 

संस्था की संस्थापक डॉ. जेनिशा जैन ने कहा कि  बच्चों के स्वास्थ्य में निवेश करना ही स्वस्थ समाज की मज़बूत नींव है। हम‘मिशन स्वावलंबन’ के तहत असक्षम बच्चों के लिए साप्ताहिक थेरेपी सत्र भी आयोजित कर रहे है, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास में स्पष्ट सुधार आ रहा है।