इंदौर: इंदौर की मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी के 666 हीरोज ने अपना रक्तदान कर इस अंक को सबसे उच्च स्तर का इंदौर शहर का प्रथम श्रेणी का रक्तदान किया जोकि एक एजुकेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा यह प्रथम कैंप है। इस कैंप का मुख्य रूप से डॉक्टर रामू ठाकुर, डॉक्टर अजमेरा, डॉक्टर सुशांत, डॉक्टर अमन इन चारों डॉक्टरों की टीम ने कैंप में रक्त संग्रहण किया। 666 ब्लड डोनेशन मध्य प्रदेश का किसी इंस्टीट्यूशन का कैंप है। एम. जी.एम. मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया, एम.वाय. अस्पताल के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉक्टर अशोक यादव, डॉक्टर नरेंद्र वर्मा, डॉक्टर सचिन शर्मा के निर्देशन में यह कैंप संपन्न हुआ और यह कैंप बहुत ही सुचारु रूप से सुबह 9 बजे चालू हुआ और शाम को साढ़े पांच बजे इसका समापन हुआ। निश्चित रूप से यह कैंप एम.वाय. एच. एवं एसोसिएटेड हॉस्पिटल्स के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। और इस कैंप से दूसरे इंस्टीट्यूशन को भी अनुसरण कर कैंप्स में अपनी रुचि रखना चाहिए। मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी समस्त हीरो, छात्र, फैकल्टी को शुभाशीष, महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलज, इंदौर के ओर से धन्यवाद। इस कैंप में ब्लड डोनेशन हेतु 30 काउच लगाए गए थे। मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी के  चांसलर श्री वी. सी. पटनायक जी व एन. एस. एस. ऑफिसर श्री हरि कृष्ण जी ने इस कैंप को ऑर्गनाइज किया था। साथ ही अन्य मेडिकैप्स की फैकल्टी ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।