दिल्लीः ऑपरेशन ‘CyHawk’ में साइबर क्राइम पर बड़ी कार्रवाई, 700 से ज्यादा ठग गिरफ्तार
नई दिल्लीः म्यूल अकाउंट के जरिए दिल्ली से ऑपरेट हो रहे साइबर सिंडिकेट में दिल्ली पुलिस ने अपने 'CyHawk' ऑपरेशन में बड़ी संख्या में स्कैमर्स को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस इस संबंध में प्रेस ब्रीफिंग के जरिए बड़ा खुलासा करने जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, i4c की मदद से दो दिन तक चले इस ऑपरेशन में सभी जिलों में स्थित साइबर थानों को शामिल किया गया था। यह ऑपरेशन शुक्रवार सुबह यानी आज जाकर खत्म हुआ है।
700 से अधिक साइबर क्रिमिनल पकड़े
सूत्रों ने बताया कि दो दिन तक चले इस पूरे ऑपरेशन में दिल्ली व बाकी दूसरे इलाकों से 700 से अधिक साइबर क्रिमिनल पकड़े हैं। खबर लिखे जाने तक उनसे पूछताछ जारी थी। वहीं, पुलिस 'CyHawk' ऑपरेशन की फाइनल फिगर जुटाने में लगी थी। यह आंकड़ा शुक्रवार तड़के तक फाइनल हो सकेगा। सूत्रों ने बताया कि यह संख्या 1000 तक पहुंच सकती है। ऑपरेशन के पहले ही दिन ही 12 घंटों के भीतर 350 से अधिक संदिग्ध को हिरासत में लिया जा चुका था।
स्पेशल सेल की टीमें इस अभियान का हिस्सा बनी
साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। डिस्ट्रिक्ट स्तर पर सभी डीसीपी इस ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं। लगभग 180 थाने, 15 जिलों के सभी साइबर थाने, क्राइम ब्रांच की साइबर टीम और स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट टीमें इस अभियान का हिस्सा बनी है। साइबर क्राइम में इस्तेमाल म्यूल बैंक खाते, म्यूल मोबाइल सिम कार्ड, ऐसे एटीएम बूथ की जानकारी जहां ठगों ने सबसे ज्यादा कैश निकाला, चेक, ऐसे पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) जहां ट्रांजैक्शन या शॉपिंग के लिए कार्ड स्वैप किए गए ऐसी थीम इस ऑपरेशन का हिस्सा रही।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी