आज से बदल गए ये जरूरी नियम...LPG, बैंक और आधार में हुए अपडेट, तुरंत देखें क्या है आपके लिए खास
आज 1 दिसंबर 2025 से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों की जेब और दैनिक जीवन पर पड़ेगा। LPG और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव से लेकर आधार अपडेट, EPFO और GST प्रक्रियाओं में सुधार तक कई बड़े नियम लागू हो चुके हैं।
LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव
पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की कमी की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में देश के अधिकांश शहरों में घरेलू LPG का दाम 850 से 960 रुपये के बीच है।
आधार अपडेट हुआ आसान
UIDAI ने आधार अपडेट प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं। अब नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी आसानी से ऑनलाइन अपडेट की जा सकेगी। सत्यापन पैन कार्ड या पासपोर्ट के आधार पर होगा। इसके साथ ही नया UIDAI आधार ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिससे अपडेट प्रक्रिया और तेज होगी।
नए ट्रैफिक नियम लागू
1 दिसंबर से कई राज्यों में नए ट्रैफिक नियम लागू हुए हैं। अब ऑनलाइन चालान जमा करने पर अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस लगेगी। वहीं PUC सर्टिफिकेट न होने पर भारी जुर्माना वसूला जाएगा।
EPFO प्रक्रियाओं में बदलाव
EPFO ने UAN-KYC लिंकिंग, e-Nomination और पेंशन अपडेट की प्रक्रिया को संशोधित किया है। नॉमिनेशन पूरा न होने पर PF क्लेम में देरी और दिक्कतें आ सकती हैं।
GST नियमों में सुधार
ई-कॉमर्स और छोटे कारोबारियों के लिए GST अनुपालन को आसान बनाने के लिए नया GSTR-1 और 3B फाइलिंग कैलेंडर लागू किया गया है। साथ ही कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई TCS/TDS दरें भी लागू हो गई हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?