अंबिकापुर में BJP का हाईटेक कैंपस, CM साय करेंगे भूमिपूजन
Ambikapur News: अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी के संभाग स्तरीय नए कार्यालय परिसर के लिए आज भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं भूमिपूजन करेंगे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अंबिकापुर में बनने वाला यह BJP का नया हाईटेक कैंपस आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह भवन 40 डिसमिल जमीन पर बनाया जाएगा, जबकि पार्टी को कुल 92 डिसमिल भूमि आबंटित की गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग एक वर्ष का समय लग सकता है।
दरअसल, अंबिकापुर में भाजपा का पहले से एक कार्यालय मौजूद है, लेकिन वहां जगह कम होने के कारण बड़े आयोजनों और वीआईपी आगमन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए अब संभाग स्तरीय नया और भव्य कार्यालय परिसर बनाने का निर्णय लिया गया है।
भूमिपूजन कार्यक्रम आज दोपहर तीन बजे आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसके लिए करीब 2:40 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम समेत कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे।
Ambikapur News के लिहाज से यह परियोजना राजनीतिक रूप से भी खास मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यह चौथी बार है जब भाजपा ने राज्य में सरकार बनाई है। खास बात यह है कि सरगुजा संभाग से भाजपा के 14 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस का एक भी विधायक यहां से नहीं जीत सका। ऐसे में अंबिकापुर में बनने वाला यह हाईटेक परिसर भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?