इश्क का दुखद अंजाम: दूर से आया प्रेमी, घर पहुंचकर उठाया खौफनाक कदम
उज्जैन : शहर के थाना नीलगंगा क्षेत्र अंतर्गत बंगाली कॉलोनी से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. शनिवार देर शाम यहां एक 22 साल के युवक ने प्रेमिका के घर पर आकर सुसाइड कर लिया. पड़ोस में धमाके जैसी आवाज सुन लोगों का हुजुम लग गया और घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस, एफ.एस.एल व अन्य आलाधिकारी पहुंच गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक बैतूल जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसका नाम निखिल सहाके है.
22 साल के निखिल सहाके ने की आत्महत्या
सीएसपी दीपिका शिंदे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, '' युवक का नाम निखिल सहाके है, जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सप्ताह भर पहले ही बैतूल की ही रहने वाली उसकी कथित प्रेमिका अपनी बहन के घर उज्जैन बंगाली कॉलोनी में आई हुई थी. युवक भी बैतूल से शनिवार शाम अपनी स्कूटी क्रमांक MP48ZC8592 से उज्जैन पहुंच गया. इस दौरान उसने आत्म हत्या कर ली. मौके पर 1 राउंड फायर मिला है.''
प्रेमिका के बात नहीं करने से परेशान था युवक
पुलिस के मुताबिक युवक और युवती करीब दो सालों से साथ हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था. इससे परेशान युवक ने शनिवार को युवती की बहन के घर आकर सुसाइड कर लिया. युवक अपने साथ देसी पिस्टल लाया था, जिसकी जांच कर रहे है. वहीं, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए डेड बॉडी को भेजा है, युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस इस मामले में युवती से भी पूछताछ कर रही है.
350 स्कूटी चलाकर पहुंचा था उज्जैन, मौत को लगाया गले
प्रत्यक्षदर्शी अनूप ने बताया, '' शाम को वो एक्टिवा से आया और हमारे पड़ोसी से युवती की बहन का पता पूछा. कुछ देर भीड़ लग गई और पता चला कि उस लड़के ने सुसाइड कर लिया. लोगों ने ये कहते हुए सुना था कि वह मरने से पहले चिल्लाते हुए कह रहा था कि मुझसे बात क्यो नहीं कर रही हो? कई लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी, इसके बाद मेरे दोस्त विकास और गणेश ने खिड़की से देखा तो दरवाजे के पास वह तड़प रहा था. हमने फिर पुलिस को सूचना दी.'' वहीं, पुलिस के मुताबिक युवक लगभग 350 किलोमटर स्कूटी चलाकर उज्जैन पहुंचा था और फिर आत्महत्या कर ली.

Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी