LSG की हार के बाद भी Sanjiv Goenka ने जीता दिल, Virat Kohli के लिए किया खास इशारा
IPL 2026 में बुधवार को हुए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. विराट कोहली ने 49 रनों की शानदार पारी खेली. ये RCB की इस संस्करण की चौथी जीत थी, जिसके बाद टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई. जबकि LSG की ये लगातार दूसरी और इस संस्करण की तीसरी हार है. एक धारणा ये बनी हुई है कि लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका हार के बाद मायूस हो जाते हैं, जो उनके चेहरे पर झलकती है. हालांकि बुधवार को जब लखनऊ हारी उसके बाद गोयनका विराट कोहली से मिले तो वह काफी खुश थे, ऐसा लग रहा था कि ये एक फैन बॉय मोमेंट है और वह कोहली के बहुत बड़े फैन हैं.एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने निराश किया, पूरी टीम 146 रनों पर सिमट गई थी. ओपनर मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 40 रनों की अच्छी पारी खेली थी. एडन मार्क्रम 12 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद आए ऋषभ पंत 6 गेंदों में सिर्फ 1 रन बना पाए. निकोलस पूरन एक बार फिर फ्लॉप रहे, जो सिर्फ 1 रन बना पाए. अब्दुल समद खाता भी नहीं खोल पाए, मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम का स्कोर 146 तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 49 रनों की शानदार पारी खेली थी.
कोहली और संजीव गोयनका की मुलाकात
विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि उन्हें भी अफसोस हुआ कि वह अपने अर्धशतक से चूक गए. RCB इस मैच को 5 विकेट से जीत गई. मैच में बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने भी कोहली से मुलाकात की, उनके संग फोटो खिंचवाई. LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका भी कोहली से मिले. उन्होंने अपने फोन में कोहली को कुछ दिखाया, वह कोहली से मिलते समय काफी खुश थे.
मैच के बाद क्या बोले कोहली
कोहली पिछले मैच के बाद ऑरेंज कैप होल्डर हो गए हैं. उन्होंने कहा, "पिछले मैच की तुलना में आज अच्छा महसूस कर रहा था. हालांकि मैं 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं. मेरी तबियत पिछले 4-5 दिन से ठीक नहीं थी, पिछले मैच में घुटने में भी दर्द था."उन्होंने बताया कि उनका मकसद था कि पॉवरप्ले में ही अपनी टीम के लिए मैच बना दिया जाए. उन्होंने कहा, "मैं मैच का डटकर सामना करना चाहता था. मुझे वह मैच भी खत्म कर देना चाहिए था. पिच पर घास काफी नहीं थी, यह सामान्य से धीमी थी, और पिछले कुछ दिन बहुत गर्म रहे हैं. मेरा मकसद पावरप्ले में ही विरोधी टीम से मैच छीन लेना था. आज अपने खेलने के तरीके से मैं खुश हूं."

यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव