इंदौर में हरियाली का मेगा प्लान: मानसून की पहली बारिश के साथ लगेंगे 3 लाख पौधे
इंदौर: मानसून की पहली दस्तक के साथ ही इंदौर और आसपास के जंगलों में वन विभाग एक विशाल पौधरोपण अभियान शुरू करने जा रहा है। 15 जून से प्रस्तावित इस मेगा अभियान के तहत इंदौर, मानपुर और महू के क्षेत्रों में 3 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य जुलाई के पहले सप्ताह तक रोपण कार्य पूरा करना है ताकि पौधों को बारिश का भरपूर लाभ मिल सके।
तैयारियां और प्रजातियां:
वन विभाग ने गड्ढे खोदने और नर्सरी से पौधे जुटाने का काम पूरा कर लिया है। इस अभियान में 1.85 लाख नए पौधों के अलावा, उन स्थानों पर 82 हजार पौधे फिर से लगाए जाएंगे जहाँ पिछले वृक्ष सूख गए थे। इस बार पारंपरिक पेड़ों के साथ-साथ औषधीय और दुर्लभ प्रजातियों जैसे हर्रा, बहेड़ा, गूलर, कुसुम और अमलतास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पीपल, नीम, सागौन और जामुन जैसे पेड़ों के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया है।

झंडू कुमार ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी बोले- पूरे देश को किया गौरवान्वित
अश्विन का बड़ा बयान, बोले- मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार में बस यही एक अंतर है
बिहार में भाजपा का चुनावी फोकस तेज, नितिन नवीन करेंगे 100 दिन के कामकाज की समीक्षा
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर