किरीट सोमैया का नया धमाका: मुंबई में 164 अवैध स्कूलों को बताया 'स्कूल जिहाद'
मुंबई। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने 'स्कूल जिहाद' और 'लैंड जिहाद' का आरोप लगाते हुए मुंबई की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने दावा किया कि शहर में 164 स्कूल अवैध रूप से चल रहे हैं, जिनमें से 152 स्कूल मुस्लिम बहुल इलाकों में स्थित हैं। सोमैया के अनुसार, यह सरकारी जमीन हड़पने की एक अंतरराष्ट्रीय साजिश हो सकती है।
लैंड माफिया पर गंभीर आरोप
किरीट सोमैया ने कहा कि मानखुर्द, गोवंडी, कुर्ला और मालवणी जैसे इलाकों में कई जगहों पर स्कूल के नाम पर बिल्डिंग बनाई गई, लेकिन बाद में वहां मस्जिदें खड़ी कर दी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर की जमीनों पर भी इसी तरह कब्जा किया गया है। इन 164 स्कूलों में 145 अंग्रेजी, 11 उर्दू और हिंदी-मराठी माध्यम के स्कूल शामिल हैं।
कार्रवाई की मांग और चेतावनी
सोमैया ने बीएमसी प्रशासन से इन अवैध स्कूलों को तुरंत बंद करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, "बीएमसी में अब बीजेपी की सत्ता है, इसलिए त्वरित कार्रवाई होगी। यदि प्रशासन कदम नहीं उठाता, तो मैं खुद बीएमसी दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन करूंगा।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पास के सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा।

तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण