बिहार में कुदरत के दो रंग: सीमांचल में बरसे बदरा, तो दक्षिण बिहार में लू का कहर
पटना। बिहार में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच पहुंच गया है, जिससे लू (Heatwave) जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।
रोहतास सबसे गर्म, पटना में पारा 40 के पार
पिछले 24 घंटों में रोहतास 43.0 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा बक्सर (42.7°C), गया (42.8°C) और औरंगाबाद (41.8°C) में भी भीषण गर्मी दर्ज की गई। राजधानी पटना सहित नालंदा, अरवल और शेखपुरा में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में लू चलने की चेतावनी देते हुए लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है।
सीमांचल में बारिश से राहत
एक तरफ जहां दक्षिण बिहार तप रहा है, वहीं उत्तर-पूर्वी बिहार (सीमांचल) के जिलों में बारिश ने राहत दी है। सुपौल के राघोपुर में 25.2 मिमी और कटिहार के बरसोई में 24.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज और अररिया में भी मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में सीमांचल में हल्की बारिश जारी रह सकती है, जबकि बाकी बिहार को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।

राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत