भिवानी के भाइयों का धमाका: बिलबोर्ड इंडिया की टॉप रैंकिंग में पहुंचा हरियाणवी गाना 'बैरण'
भिवानी। आलोचना जब जुनून बन जाए, तो सफलता की नई इबारत लिखती है। भिवानी जिले के संडवा गांव निवासी दो चचेरे भाइयों, सुमित और अनुज ने यह साबित कर दिखाया है। कभी लोगों के ताने सुनने वाले इन भाइयों के हरियाणवी गाने 'बैरण' ने दुनियाभर में धूम मचा दी है। यह गाना पिछले तीन सप्ताह से प्रतिष्ठित बिलबोर्ड इंडिया की टॉप रैंकिंग में बना हुआ है और यूट्यूब पर इसे 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
तानों से बिलबोर्ड तक का सफर
अनुज और सुमित ने 2020 के लॉकडाउन के दौरान संगीत को करियर बनाने की ठानी। शुरुआत में 5 गाने असफल रहे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। सुमित ने म्यूजिक कंपोज किया और अनुज ने अपनी आवाज दी। मात्र 50 हजार रुपये में तैयार हुए इस गाने ने रातों-रात इनकी किस्मत बदल दी। आज आलम यह है कि सोशल मीडिया पर इस गाने की रील्स की बाढ़ आई हुई है।
बॉलीवुड से मिल रहे हैं बड़े ऑफर
पॉपुलैरिटी मिलने के बाद इन भाइयों को बॉलीवुड, पंजाब और हरियाणा के बड़े कलाकारों (जैसे दिलप्रीत ढिल्लों, मासूम शर्मा, और केडी) से ऑफर मिल रहे हैं। अनुज ने पॉलिटिकल साइंस में नेट क्वालीफाई किया है, वहीं सुमित बीटेक कर चुके हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर अब ये दोनों भाई गूगल की टीम के बुलावे पर मुंबई पहुंचे हुए हैं।

तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण