प्रथम "नूरी बाबा अवॉर्ड" से सुन्नी वेलफेयर कमेटी (SWC) सम्मानित
इंदौर, 6 जून 2026 जश्ने हज़रत उस्मान गनी रज़ियल्लाहु तआला अन्हु के अवसर पर बड़ी मस्जिद, जूना रिसाला, इंदौर में एक भव्य एवं रूहानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नूरी फाउंडेशन, इंदौर की जानिब से पहली बार "नूरी बाबा अवॉर्ड" प्रदान किया गया।
यह सम्मान मुफ्ती मुहम्मद अरसलान रज़ा खान साहब कादरी रज़वी (बरेली शरीफ) और मुफ्ती आजम मालवा हज़रत मौलाना नूरुल हक़ साहब नूरी के मुबारक हाथों से सुन्नी वेलफेयर कमेटी (SWC) को समाज सेवा, मानव कल्याण, शिक्षा, राहत कार्यों तथा जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से तशरीफ लाए धर्म गुरु एवं धार्मिक-सामाजिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से मौलाना अब्दुल फतह साहब कादरी, मुफ्ती मुहम्मद शाहिद रज़ा साहब कादरी, मुफ्ती मुहम्मद मुबश्शिर रज़ा साहब, मुफ्ती मुहम्मद मुश्ताक़ अहमद साहब, इंदौर शहर काज़ी मोहम्मद इशरत अली साहब, मौलाना अहमद यार खान साहब नूरी अजहरी, मुफ्ती मुहम्मद मंजर मुस्तफा नाज़ साहब, मुफ्ती शहज़ाद साहब (सुन्नी अइम्मा कौंसिल) सहित इंदौर शहर की मस्जिदों के इमाम एवं गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर मुफ्ती आजम मालवा हज़रत मौलाना नूरुल हक़ साहब नूरी ने बताया कि वर्ष 2026 में "नूरी बाबा अवॉर्ड" का शुभारंभ पहली बार किया गया है। इस सम्मान का उद्देश्य शिक्षा, मानव सेवा, और समाज की बेहतरी के लिए समर्पित व्यक्तियों एवं संस्थाओं की सेवाओं का सम्मान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सुन्नी वेलफेयर कमेटी (SWC) ने वर्षों से समाज के जरूरतमंद, गरीब एवं वंचित वर्गों के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया है। संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
समारोह के अंत में सुन्नी वेलफेयर कमेटी की निरंतर प्रगति, सफलता और समाज सेवा के कार्यों में और अधिक विस्तार के लिए विशेष दुआ की गई तथा आशा व्यक्त की गई कि संस्था भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ मानवता की सेवा करती रहेगी।

ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश