बढ़ते अपराधों पर महिला कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा

इंदौर : मध्य प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में आज जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन दिए हैं, इसी कड़ी में तोर महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला गया।इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी डागा ने बताया कि इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर आज बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी की महिलाएं व अन्य लोग मौजूद रहे जहां पूरे प्रदेश के साथ ही इंदौर जिलाधीश कार्यालय पर भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर प्रदेश सरकार के नाम कांग्रेस पार्टी की ओर से संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। साक्षी डागा ने बताया कि इंदौर शहर में भी महिला अपराध लगातार सामने आ रहे हैं जिन पर रोकथाम करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने इस दौरान भाजपा की शिवराज सरकार पर निशाना साधा और कहा की इस सरकार में बेतहाशा अपराध बढ़ रहे हैं।