8.18 लाख रूपए की 264 क्विंटल अवैध धान जब्त
बिलासपुर । बिलासपुर जिले में कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया में व्यापारियों और कोचियों द्वारा अवैध धान खपाने के मामलें में प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। धान का अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। आज खाद्य, राजस्व, मंडी और मार्कफेड की संयुक्त टीम ने पांच स्थानों पर दबिश देकर 264 क्विंटल धान जब्त किया, जिसकी कीमत 8.18 लाख रुपए आंकी गई है। तहसील बोदरी के गांव सारधा में संजय किराना से 24 क्विंटल (60 बोरी), तहसील कोटा के सलका नवागांव में दो वाहनों में 300 बोरी धान का अवैध परिवहन करते, गुप्ता ट्रेडर्स परिसर में 200 बोरी धान, ग्राम सीपत मां प्रोविजन स्टोर्स से 24 क्विंटल (60 बोरी) धान जब्त किया गया। तहसील तखतपुर के व्यापारी रामू साहू से 16 क्विंटल धान की जब्ती की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?