पटना में अपराधियों का तांडव, बाइक सवारों ने बालू कारोबारी को गोलियों से भूना
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर है. राजधानी में अपराधियों ने पुलिस प्रशासन के चुस्त दुरुस्त दावे को ठेंगा दिखाते हुए फिर अपराधी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि बालू कारोबारी को तब गोली मारी गई, जब वह बगीचे में बैठे हुए थे. ऐसे में अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
मिली खबर के अनुसार राजधानी के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नवही गांव में अपराधियों ने मनीष उर्फ मोनू नाम के बालू कारोबारी को एक के बाद एक तीन गोलियां मारी. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. मिली खबर के अनुसार मोनू को उसके लिए एक दोस्त ने फोन करके घर से बाहर बुलाया था. मोनू जैसे ही घर से बाहर निकला, पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया और गोलियां दाग दी.
मोनू कुमार (29) बालू का कारोबार करता था। उसके खिलाफ बिहटा और नौबतपुर थानों में रंगदारी के मामले दर्ज थे।
पुलिस ने शुरू कर दी है जांच
फुलवारी शरीफ डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे आपसी वर्चस्व का विवाद हो सकता है। मनिक गैंग की संलिप्तता की जांच की जा रही है, और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने बताया कि गोलियां मोनू के सीने, पीठ और कमर में लगी. वारदात के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए.गोली लगने के बाद मोनू को तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मोनू नवही गांव के ही निवासी भगवान सिंह का पुत्र था और दो भाइयों में छोटा था. मोनू की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपनी जांच को शुरू कर दिए.
इलाके में बना हुआ है तनाव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मोनू के ऊपर भी रंगदारी समेत कई मामले दर्ज है. फिलहाल इसकी पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता आरोपियों को पकड़ने के बाद ही सामने आएगा. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है.

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प