भिखारियों ने कुचला महिला का सिर
मथुरा । मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की धौली प्याऊ पार्किंग के पास बृहस्पतिवार सुबह एक महिला घायल हालत में मिली। उसके सिर पर जोरदार प्रहार के निशान पाए गए। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह सात बजे करीब का है। धौली प्याऊ पार्किंग के पास ही भीख मांगने वाली महिला रेशमा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां करीब 42 वर्षीय अज्ञात महिला घायल अवस्था में पड़ी थी। सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अभी तक पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि स्टेशन पर ही रहने वाले अन्य मांगने-खाने वालों से महिला का विवाद शराब के नशे में हुआ था। उसी विवाद में उसके सिर पर हमला किया गया है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज उसे रेफर किया गया है।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट