मौसम में बदलाव दिखना शुरू , झारखंड में गर्मी दे रही दस्तक
आजकल पतझड़ नजर आ रहा है। कुछ ही दिनों में बहार का मौसम आने वाला है। शहर व आसपास पतझड़ की वजह से पेड़ उदास नजर आ रहे हैं। मौसम का मिजाज बदलने लगा है। ठंड जाने लगी है। इसी के साथ गर्मी की आहट भी होने लगी है। कुछ ही दिनों में वृक्षों पर नई-नई काेपलें आ जाएंगी और वे हरे-भरे हो जाएंगे। इसी तरह अधिकतर फूल खिलने लगे हैं। बगिया महकने लगी है। आम के पेड़ों पर बौर आने लगी है। प्रकृति अपनी खूबसूरती की ओर बढ़ने लगी है।
राज्य में बारिश होने की है संभावना
उधर, पूर्वी दिशा से आ रही ठंडी हवा ने एक बार फिर राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने भी पूर्वानुमान में इस बात की जानकारी दी है कि अगले चार से पांच दिनों तक पूरे राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।
21 फरवरी के बाद से आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिससे वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है। हालांकि, वर्षा होने पर ठंड बढ़ सकती है। यह भी बताया गया कि राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज के कुछ हिस्सों में 21 व 22 फरवरी को कुछ जगहों पर वर्षा होने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में दिख रहा बदलाव
वहीं, 23 फरवरी को दक्षिण पूर्वी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला खरसावां के साथ साथ पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। राजधानी रांची में भी 21 व 22 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। झारखंड में इसका असर 20 फरवरी से देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि वर्षा के बाद कुछ राहत मिलेगी।

खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव