28 मार्च को सीएम केजरीवाल देंगे शराब घोटाले का सबूत.....
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेस कर अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा। उन्होंने दावा किया कि शराब घोटाले का पैसा कहां गया, इसकी जानकारी सीएम केजरीवाल 28 मार्च को सबूत के साथ पेश करेंगे। बता दें, सुनीता केजरीवाल लगातार ईडी दफ्तर जाकर सीएम से मुलाकात करती हैं।
उन्होंने कहा, "कल शाम मैंने अरविंद जी से जेल में मुलाकात की।" दो दिन पहले उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को संदेश भेजा था कि पानी और सीवर की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस बात पर केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री पर केस कर दिया, क्या वे दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं? रविंद जी ने मुझसे कहा इस शराब घोटाले की जांच में ED ने पिछले दो साल में 250 से ज़्यादा छापेमारी की अभी तक किसी भी छापेमारी में पैसा बरामद नहीं हुए।
अदालत में सबूत देंगे सीएम केजरीवाल: सुनीता
उन्होंने कहा कि "अरविंद जी ने कहा है कि शराब घोटाले का पैसा कहां गया, इसका खुलासा वे 28 मार्च को अदालत में करेंगे। वे इसका सबूत भी देंगे। अरविंद जी ने कहा है कि मेरा शरीर जेल में है लेकिन मेरी आत्मा आप सबके बीच है।" बता दें, सुनीता केजरीवाल दूसरी बार प्रेस में अपना बयान जारी किया है। इससे पहले, उन्होंने 23 मार्च को प्रेस में अपना बयान दिया था।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?