सीएम साय आज क्षेत्रीय सरस मेला की करेंगे शुरुआत
रायपुर में आप भारतीय कलाओं का आकर्षण अनुभव कर सकेंगे। यहां के साइंस कॉलेज मैदान जीई रोड के खेल परिसर में क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का 19 से 28 फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 फरवरी को शाम 7 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। मेले में महिला स्व सहायता समूह एवं कलाकारों उत्पादों का प्रदर्शन, विक्रय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। मेला सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा, जिसमें आप भारतीय कलाओं का अनुभव कर सकते हैं।क्षेत्रीय सरस मेला 2024 में मध्यप्रदेश, झारखंड, पंजाब, कश्मीर समेत 11 राज्य की महिलाएं शामिल होंगी। मेले में 200 से ज्यादा स्टालों में देशभर से समूहों के सदस्य अपने हथकरघा उत्पादों को विक्रय के लिए प्रदर्शित करेंगे। सरस मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन 'बिहान' की ओर से किया जा रहा है। क्षेत्रीय सरस मेले का आयोजन महिलाओं के सशक्तीकरण और स्वयं सहायता समूहों की ओर से उत्पादित वस्तुओं को बाजार देने के उद्देश्य से किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित सरस मेला 28 फरवरी तक चलेगा।।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट