पुराने विवाद के चलते कारखाना मालिक पर जानलेवा हमला, हमलावर फरार
उल्हासनगर। उल्हासनगर में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है. इस बीच गाउन बनाने वाले एक कारखाना मालिक पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर कैंप पांच, सेक्शन ३९ परिसर में पुराने विवाद के चलते मोहन गायकवाड़ नाम के शख्स ने चंद्रकांत जगताप नाम के कारखाना मालिक के कारखाने में घुसकर उनपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर वहां से फरार हो गया. जगताप का ३९ सेक्शन परिसर में बैरक नंबर १८४६ में दुकान है जिसमें उनका गाउन बनाने व्यवसाय है. इस हमले में गंभीर रूप से घायल जगताप को पहले मध्यवर्ती अस्पताल ले जाया गया मगर उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बहरहाल हिल लाइन पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी मोहन गायकवाड़ की तलाश कर रही है.

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके