दिल्ली विधानसभा स्पीकर की बीजेपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान स्पीकर राम निवास गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उन्होंने बीजेपी विधायकों की सदन की कार्यवाही के दौरान टोकाटाकी को देखते मार्शल को बुलाया। उसके बाद मार्शल के जरिए सभी को सदन से आउट कर दिया। दरअसल, सोमवार (8 अप्रैल) को सुबह 11 बजे दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने कुछ मुद्दों पर बहस कराने की मांग की। इसकी सहमति न मिलने पर सदन में हंगामा मच गया। उसके बाद बीजेपी विधायकों के तेवर को देखते हुए स्पीकर राम निवास गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उन्होंने बीजेपी विधायकों की सदन की कार्यवाही के दौरान टोकाटाकी को देखते मार्शल को बुलाया। साथ ही मार्शल को बीजेपी विधायकों को सदन से आउट करने का आदेश भी दिया। दिल्ली विधानसभा में हंगाम उस समय हुआ जब करावल नगर से बीजेपी विधायक ने मोहन सिंह बिष्ट ने अपने क्षेत्र में समस्याओं को उठाने की कोशिश की। एनओसी नहीं मिलने की वजह से ठेकेदार काम छोड़ रहे हैं। इसके बाद प्रतिपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी और सात अन्य विधायकों ने दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले का आरोप लगाया और उस पर बहस कराने की मांग की। इस पर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हंगामे में बदल गया। बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पहली विधानसभा का सत्र आहूत हुआ है। सत्र के शुरू होते ही सत्ताधारी पार्टी और बीजेपी के बीच मतभेद की वजह से सदन के अंदर हालात बेकाबू हो गया। अंत में स्पीकर ने बीजेपी विधायकों को सदन से बाहर भेजने का फैसला लिया।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप