बहुमत होने के बाद भी आप-कांग्रेस गठबंधन की करारी हार
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव हुआ है। भाजपा के मनोज को 16 वोट और आप के कुलदीप 12 वोट मिले हैं। बाकी वोट रद कर दिए गए।आप नेता राघव चड्ढा, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल पिछले कई दिनों से अपने-अपने दल के पार्षदों को एकजुट करने में लगे रहे। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की इस चुनाव पर खास नजर रही।कांग्रेस और आप के पार्षद चुनाव के समय पंजाब में रहे। गौरतलब है कि यह चुनाव इससे पूर्व 18 जनवरी को होना था, लेकिन नाटकीय घटनाक्रम के बीच ऐन वक्त पर पीठासीन अधिकारी के बीमार पड़ने के कारण चुनाव नहीं हो सका। इसे लेकर कांग्रेस की तरफ से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।कोर्ट के आदेश पर चुनाव के लिए मंगलवार की तिथि तय की गई। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन थी। गठबंधन का मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा से था। कांग्रेस-आप गठबंधन के 20 तो भाजपा के पास 15 वोट थे।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास