इंदौर। रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुकी डीएचएल इंफ्राबुल्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने अपना 16वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न शहरों से आए सेल्स टीम के सदस्य, कर्मचारी एवं सहयोगी भी उपस्थित रहे। समारोह में कंपनी की 16 वर्षों की सफल यात्रा, उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन सन्तोष कुमार सिंह, ने कहा कि डीएचएल इन्फ्ाबुल्स 16 वर्षों की यात्रा केवल एक व्यावसायिक सफलता की कहानी नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण, पारदर्शिता और टीमवर्क की मिसाल है। कंपनी ने अपने सफर में अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन टीम की मेहनत और ग्राहकों के भरोसे के बल पर निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित

इंदो

किए। आज कंपनी की सबसे बड़ी उपलब्धि उसके प्रोजेक्ट्स या कारोबार का विस्तार नहीं, बल्कि लगभग 16 हजार संतुष्ट ग्राहकों का जायसवाल, विश्वास है। 16 वर्ष पहले हमने एक सपना देखा था। आज उस सपने को विश्वास ने एक मजबूत पहचान में 16 हजार से अधिक ग्राहकों के बदल दिया है। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन संजीव डायरेक्टर सेल्स मनोज गुप्ता, जय कांत त्रिपाठी एवं दिनेश टेलर विशेष रूप से उपस्थित थे। वहीं वाइस प्रेसिडेंट हेमंत पटेल, संजीत पांडेय सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। समारोह में इंदौर, भोपाल, नागपुर, धार, देवास एवं लखनऊ से आए सेल्स टीम के सदस्यों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों एवं सेल्स टीम के सदस्यों का सम्मान भी किया गया।