रांची में जिस्मफरोशी के गंदे खेल का पर्दाफाश....
रांची। रांची पुलिस ने मंगलवार को जिस्मफरोशी का गंदा खेल में शामिल दस युवती और पांच युवक को जेल भेज दिया। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी सदर और डेली मार्केट स्थित होटलों से गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र में स्थित होटल मां रेसिडेंसी और रायल इन होटल में देह व्यपार चल रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो सात लड़की और तीन युवक शंकर घोष, आकाश कुमार और अनिल कुमार को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर थाना ले आई। वहीं, डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित लेक व्यू होटल में छापेमारी की गई तो तीन लड़की और मानसुन पाल और अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया।
मामले में सिटी एसपी ने क्या कुछ कहा
सिटी एसपी का कहना है कि जितने भी आरोपित युवक को पकड़ा गया है, वह वॉट्सएप के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे और उनके पास लड़कियों को भेजते थे। बंगाल और बांग्लादेश से लड़कियों को बुलाया जाता था। कुछ दिनों तक लड़कियों को रांची में रखा जाता था फिर उन्हें भेजकर दूसरी लड़कियों को ले आते थे।
आरोपित युवक एक लड़की भेजने के लिए पांच से सात हजार रुपये लेते थे। आरोपित पहले पैसा ले लेते थे इसके बाद लड़कियों को भेजा था। इसके अलावा लोगों को होटल में भी बुलाया जाता था और होटल के कमरों में लड़कियों को भेजा जाता था। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में और भी सदस्य हैं।
पुलिस सभी का सत्यापन कर रही है। सत्यापन करने के बाद इस मामले में और भी गिरफ्तारी होगी। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि देह व्यपार का खेल पिछले छह माह से अधिक से चल रहा था।

बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत