लगभग 12 लाख का विदेशी शराब बरामद
भागलपुर| एक दस चक्का हाइवा ट्रक में से 993.60 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹11, 92, 320 आँकी गई है।
यह विदेशी शराब गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरौनी चौक पर जॉच के क्रम में नवगछिया के मध्यनिषेध थाना की पुलिस ने बरामद की है। साथ ही मौके पर से शराब तस्कर राम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। यह शिवहर जिले का रहने वाला है जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है।
यह करवाई थानाध्यक्ष के नेतृत्व में राजु कुमार अवर निरीक्षक मद्यनिषेध ने किया। इसमें मद्यनिषेध विभाग के अन्य सिपाही और गृहरक्षक बल के जवान शामिल थें।

धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका