करनाल लोकसभा पर कड़े मुकाबले में फंसे पूर्व सीएम
हरियाणा की हॉट सीट बनी करनाल लोकसभा पर भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रतिष्ठा फंसी है। उन्हें कांग्रेस के युवा नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हालांकि दो बार से लगातार भाजपा इस सीट पर जीत हासिल कर रही है।हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को हुई वोटिंग में कुल 63.2 फीसदी मतदान हुआ था। साल 2019 में इस सीट पर कुल 68.35 फीसदी वोटिंग हुई थी। जिस समय भाजपा से संजय भाटिया नौ लाख 11 हजार 594 वोट पाकर चुनाव जीत गए थे। उन्होंने करीब छह लाख 56 हजार वोटों के अंतर से कांग्रेस पार्टी के कुलदीप शर्मा को हराया था।वहीं, साल 2014 के लोकसभा चुनावों में भी त्रिकोणीय मुकाबले के बावजूद बीजेपी को आसान जीत हासिल हुई थी। उस समय बीजेपी के टिकट पर अश्विनी कुमार चोपड़ा ने तीन लाख 60 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए थे। उन्हें कुल पांच लाख 94 हजार 817 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के अरविंद कुमार शर्मा महज दो लाख 34 हजार 670 वोट पाकर दूसरे स्थान पर और इनेलो के जसविंदर सिंह संधू महज एक लाख 87 हजार 902 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके