परिवार को दिया जहर गन्ने के जूस में मिलाकर
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर के तरसाली इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के सदस्यों को गन्ने के जूस में जहर डालकर पिला दिया, जिससे पिता और पत्नी की मौत हो गई।
इतना ही नहीं पुलिस की जानकारी के बिना दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गन्ने में रस में जहर मिलाने वाले को जब पुलिस गिरफ्तार करने आई तो उसने भी जहर पी लिया। हालांकि, शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उसका बेटा भी भर्ती है।
क्या है पूरा मामला?
तरसाली इलाके में सोनी परिवार रहता था। आरोपी चेतनभाई ने गन्ने के रस में जहर मिलाकर परिवार को दे दिया। इसमें उसकी पत्नी बिन्दुबेन सोनी और पिता मनोहरलाल सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चेतनभाई ने इसकी कोई सूचना पुलिस को दिए बिना दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, आरोपी का बेटा आकाश सोनी इस समय गंभीर अवस्था में सयाजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं।
चेतनभाई पर दर्ज मामला
जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो चेतनभाई से पूछताछ की गई। इस दौरान उसने भी जहर पी लिया। हालांकि, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने चेतनभाई के खिलाफ धारा 302 दर्ज किया है। पड़ोसी का कहना है कि वे पिछले 5 साल से किराए पर रह रहे हैं, लेकिन कभी कोई झगड़ा या कोई बात नहीं सुनी।पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट