हरियाणा : नर्सरी में जोरदार धमाके के साथ गिरी आसमानी बिजली
हिसार के मटका चौक के पास बनी एक नर्सरी में आज सुबह जोरदार धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरी। बिजली के गिरने से वहां लगे एक पेड़ में आग लग गई और वह जलने लगा। मौके पर मौजूद नर्सरी के कर्मचारियों ने आज को बुझाया। बिजली के गिरने से नर्सरी के काफी पौधों को नुकसान पहुंचा है। आज सुबह करीब 10:00 बजे अचानक जोर से धमाका हुआ। जोर का धमाका सुनकर लोग भी हैरान हो गए। लोगों ने जब मालूम किया तो पता चला कि मटका चौक के पास बनी नर्सरी में बिजली गिरने से यह धमाका हुआ है। वही नर्सरी में बिजली गिरने से वहां लगे एक दो पेड़ों में आग लग गई। आग को देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों ने पानी डालकर आग को बुझाया।

धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका