हरियाणा : राज्यसभा के लिए सुभाष बराला ने भरा नामांकन
चंडीगढ़ । हरियाणा की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वे प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के साथ विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में नामांकन भरा गया।नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। यदि कोई और उम्मीदवार नामांकन नहीं करेगा तो बराला का निर्विरोध चुना जाना तय है। कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं आने की स्थिति में उन्हें गुरुवार को ही विजयी घोषित किया जा सकता है। यदि कोई नामांकन करता भी है तो तब भी भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। भाजपा के 41 विधायक हैं। जजपा के साथ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मौजूदा सांसद डीपी वत्स का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है।

बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट