ठाणे और पालघर जिलों में भारी बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव
ठाणे । महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों में रात भर भारी बारिश हुई जिससे कुछ इलाकों में जलभराव हो गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि ठाणे के कुछ इलाकों में पेड़ों के गिरने की खबरें भी हैं। सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि के दौरान ठाणे शहर में 37.06 मिमी बारिश हुई।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि शनिवार देर रात 12.30 बजे से 1.30 बजे के बीच 16.76 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि तड़के 3.30 से 4.30 बजे के बीच 10.93 मिमी बारिश हुई। जिला आपदा प्रबंधन कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण ठाणे के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि पड़ोसी पालघर में भी भारी बारिश हुई।

‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज