बुलेट मोटरसाइकिल से हुआ भीषण सडक हादसा, दो की मौत
पटियाला। जुल्का थाना इलाके में तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग चचेरे भाईयों की मौत हो गई। यह हादसा 13 मार्च की सुबह हुआ था, जिसके बाद जख्मियों को अस्पताल लेकर पहुंचे।मृतकों की पहचान जगमेल सिंह 45 साल व राजिंदर सिंह 65 साल के रूप में हुई है। हादसे के बाद बुलेट मोटरसाइकिल चालक चरन सिंह निवासी गांव घड़ाम को भी चोटें लगी है। पुलिस ने हादसे में मरने वाले जगमेल सिंह के भाई गुरचैन सिंह निवासी खेड़ी राजू सिंह की शिकायत पर आरोपित बुलेट मोटरसाइकिल चालक चरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।गुरचैन सिंह के अनुसार उनका भाई जगमेल सिंह व ताया का बेटा राजिंदर सिंह मेहनत मजदूरी करते थे। वह दोनों किसी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव मिहोन की तरफ जा रहे थे। रास्ते में देवीगढ़ रोड पर चौक बना हुआ है, जहां पर तेज रफ्तार पर बुलेट मोटरसाइकिल चला रहे चरन सिंह ने इनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके