होशियारपुर हादसा: बस पलटने से मचा कोहराम, छह लोगों की गई जान
होशियारपुर: पंजाब के दसूहा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 24 यात्री घायल हो गए। हादसा हाजीपुर रोड पर सगरा अड्डा के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। मिनी बस करतार कंपनी की थी और तलवाड़ा-दसूहा रोड की ओर जा रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर बस पलट गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार सुनाई दी। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस के मुताबिक, छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि घायल हुए लोगों को दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या बस में कोई तकनीकी खराबी थी।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास