आबकारी विभाग अलीराजपुर द्वारा लाखों की अवैध शराब और वाहन जब्त
अलीराजपुर:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर अलीराजपुर अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मदिरा और अन्य मादक पदार्थों के अवैध रूप से क्रय-विक्रय ,भंडारण और परिवहन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर सूचना पर अलीराजपुर के ग्राम आंबुआ में नाका लगा कर एक आयशर वाहन जो जोबट से अलीराजपुर की ओर आ रहा था में तलाशी के दौरान उक्त मदिरा जब्त की गई ।

कंट्रोल रूम प्रभारी जी. एस. रावत के नेतृत्व में आबकारी की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम आम्बुआ में ज़प्त की गई मदिरा की कुल मात्रा 9600 बल्क लीटर है। जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य राशि 2304000/-रूपये एवम वाहन का अनुमानित मूल्य 9लाख है इस प्रकार जब्त वाहन और मदिरा की कुल कीमत 32,04,000/–रूपये है वृत्त प्रभारी जयश्री वर्मा द्वारा मदिरा और वाहन जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की 34(1),धारा 34(2) ,में प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी दिलीप पिता बद्री प्रजापत निवासी अलीराजपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ,प्रकरण की विवेचना जारी है ।
इस कार्यवाही में जी. एस. धुंध सहायक जिला आबकारी अधिकारी,आबकारी उपनिरीक्षक सर्वश्री गम्भीर सिंह वास्कले ,मोहित बिरला (परिविक्षाधीन) ,आरक्षक कालूसिंह बघेल,हितेंद्र सिंह चावड़ा, आयुष रावत,विवेक बरड़े, का सराहनीय सहयोग रहा।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप