अहमद नगर मे विद्युत विभाग की ओर से ग्रिड के कार्य का शुभारम्भ
अहमद नगर पानी की टंकी के पास मे 4 करोड़ 61 लाख रुपये एवं रहवासियों की ओर से जनसहयोग जमा राशि 2 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने जा रही विद्युत विभाग की ग्रिड के कार्य का गेती लगाकर शुरुवात की।
इस अवसर पर विधायक क्षेत्र क्रमांक 5 महेंद्र हार्डिया पार्षद रुबीना इक़बाल खान, वरिष्ठ इंका नेता हाजी मो. इक़बाल खान, मण्डल अध्यक्ष राम बाबू जी, इम्तियाज़ मेमन ,शाहनवाज़ खान,रहवासी संघ सदर अकबर भाई, उप सदर अब्दुल करीम भाई, सेकेट्री जाहिद लाहौरी, इंजीनियर खजांची मोहम्मद गुलाम, मेंबर नईम सर,ज़ाकिर होटल वाले,अस्पाक भाई, आबिद भाई, फिरोज भाई,अनीस भाई,नौशाद रिज़वी, सलीम कुरैशी, बाबू भाई ताज नगर, चाँद साहब, रेहान खान आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर वरिष्ठ इंका नेता हाजी मो. इक़बाल खान ने अपने भाषण मे महेंद्र हार्डिया को याद दिलाया की पूर्व मे अपने एक कार्यक्रम मे सम्राट नगर चौराहे से पोस्ट ऑफिस कनाडिया रोड तक सीमेंट रोड बनाने का पार्षद रुबीना इकबाल खान की मांग पर आपने वादा किया था। विधायक महेंद्र हार्डिया ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चर्चा कर कार्य की शुरुवात की जाएगी।

बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट