हाल ही में इंदौर में आयोजित ४थ वेस्ट ज़ोन कराटे चैम्पियनशिप में इंदौर के कराटे खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। सेन्सई महेश कुशवाहा जी ने बताया कि इंदौर के बास्केटबॉल इंदौर स्टेडियम में ४थ वेस्ट ज़ोन कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन सेन्सई महेश कुशवाहा जी और वेस्ट इंडिया फेडरेशन द्वारा कराया गया, जो कि सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस आयोजन में ७ राज्यों के खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा, दमन और दीव, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के लगभग १४०० खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें पुरुष, महिला, सब जूनियर, जूनियर, कैडेट, जूनियर, यू-२१ और सीनियर श्रेणी में प्रतिभाग किया गया। इसमें मध्य प्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ टीम कुमिते में पहला स्थान हासिल किया। इस चैम्पियनशिप में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रेफरी और जज उपस्थित थे, जिनमें विश्व कराटे फेडरेशन, एशियन कराटे फेडरेशन, कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन शामिल थे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि सेन्सई भरत शर्मा जी थे, जो कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हैं। महासचिव सेन्सई संजीव कुमार जांगड़ा जी उपस्थित थे, वेस्ट ज़ोन के अध्यक्ष सेन्सई महेश कुशवाहा जी और महासचिव सेन्सई संदीप गड़े .प्रतीक शर्मा और कई अन्य सचिव और अध्यक्ष उपस्थित थे।

कुल मेडल: ९ स्वर्ण, २ रजत, १२ कांस्य

स्वर्ण पदक विजेता:

- अंशिका दीक्षित
- स्नेहा नारवाले
- पारुल कंदारे
- ज्योति मेरतिया
- युवराज जोशी
- हर्ष यादव
- विभोर पटेल
- अनय अग्रवाल
- आदी खान
- पियूष पवार
- मोहित प्रजापति
- अलीना बादोदिया
- अरिष्का रघुवंशी 


रजत पदक विजेता:

- धर्मेश जोशी
- नियाति यादव
- शारन्या सोनी
- आयान्श वर्मा


कांस्य पदक विजेता:

- शुभ गोस्वामी
- कुणाल कपोनिया
- आदि 
- कौस्तुब वर्मा
- अनय अग्रवाल
- सर्थक राणे
- स्वाति कानड़िया
- अंजू ठाकुर
- स्नेहा नारवाले
- खुशी कंदारे
- देविका यादव
- मानस्वी मालवीय 
- नाविका सिंह तोमर 
- अन्विता झा
- ईशानवी बख्शी
- हृद्हान जुनेजा 
- हार्दिक खटके
- उज्ज्वल घुरैया 
- हर्षित कुरील

इन सभी खिलाड़ियों ने ४थ वेस्ट ज़ोन कराटे चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और अपने अपने वर्गों में मेडल जीते।

इंदौर जिले के सभी वरिष्ठ कोचों ने अपने बच्चों को बधाई दी, जिनमें सेन्सई नरेंद्र पाठक, मोहन कनोजिया, हिमांशु कल्याणी, विजय प्रजापति, अल्का कुशवाहा, अजय शुक्ला और जय परदेसी मयूर यादव हर्ष यादव शामिल थे।