फिर बदला झारखंड का मौसम, गरज-चमक के साथ होगी बारिश
राजधानी के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव महसूस किया जा रहा है। तीन दिनों पूर्व तक पूर्वी दिशा से आ रही ठंडी हवा से जहां सर्दी बढ़ गई थी वहीं इन दिनों तेज धूप से गर्मी की आहट होने का अहसास करा दिया है।
इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पूर्वानुमान जारी कर बताया कि 22 से 27 फरवरी तक पूरे राज्य के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। इस दौरान कमोबेश हरेक जगहों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे और मध्यम व हल्की वर्षा होने की संभावना है।
22 फरवरी को राज्य के उत्तरी हिस्से यानी देवघर, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, पाकुड़, धनबाद और साहिबगंज के अलावे निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला व खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं कहीं मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ साथ वर्षा होने की संभावना है।
इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है इसके बाद अगले दो दिनों में धीरे धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होगी।
सबसे कम लोहरदगा का तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 1.2 मिमी जमशेदपुर सिटी में रिकार्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री जमशेदपुर का जबकि न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री लोहरदगा का रिकार्ड किया गया।
वहीं राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 30.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव