तिहाड़ में तेजी से घट रहा केजरीवाल का वजन
नई दिल्ली । तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तेजी से वजन घट रहा है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने ये बड़ा दावा किया है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल का अबतक साढ़े चार किलो वजन कम हुआ। तेजी से गिरते वजन पर डॉक्टर्स ने चिंता जताई है। हालांकि, तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक केजरीवाल बिल्कुल ठीक हैं। जेल के डॉक्टरों ने ऐसी कोई चिंता जाहिर नहीं की है। बता दें कि केजरीवाल तीन दिन से जेल में बंद हैं। सोमवार को उन्हें 15 दिन के लिए जेल भेजा गया था। इस पर सरकार दिल्ली में मंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि अरविंद केजरीवाल एक गंभीर मधुमेह के मरीज हैं। स्वास्थ की समस्याओं के बावजूद वे देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे। गिरफ्तारी के बाद से अब तक अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय तिहाड़ की जेल नंबर 2 में हैं। 4 दिन की रिमांड के बाद ईडी ने सोमवार को उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तिहाड़ जेल भेजने से पहले केजरीवाल का मेडिकल कराया गया। मेडिकल होने के बाद उन्हें तिहाड़ की जेल नंबर-2 में शिफ्ट किया गया। केजरीवाल 15 अप्रैल तक सलाखों के पीछे रहेंगे। जेल में उनसे केवल छह लोग ही मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए केजरीवाल ने छह नाम सुझाए हैं। इनमें उनकी पत्नी सुनीता, बेटा पुलकित और बेटी हर्षिता के अलावा तीन दोस्तों के नाम भी शामिल हैं। इनमें पहला नाम संदीप पाठक का है, इसके अलावा दूसरा नाम विभव का है। इसके अलावा एक और दोस्त का नाम, जिसका खुलासा नहीं किया गया है।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप